फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ के युवक पर दुष्कर्म का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ के युवक पर दुष्कर्म का केस
विज्ञापन

रुद्रपुर(देवरिया)। झांसे में लेकर किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के आरोप में आजमगढ़ जिले के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे पॉक्सो एक्ट में चालान किया गया। मामला कोतवाली रुद्रपुर के एक गांव का है।
मोबाइल पर आनलाइन लूडो का खेल के दौरान किशोरी युवक के झांसे में आ गई। उसने उसे फोन पर झांसा देकर अगवा कर लिया। आरोप है कि वह किशोरी से साथ कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। एंड्राएड मोबाइल फोन पर किंग लूडो नाम के एप में ऑनलाइन किसी को भी पाटर्नर बनाकर लूडो का खेल हो रहा है। आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के नेवाजू गांव के युवक ने किशोरी से चैटिंग शुरू कर दी और उसे जाल में फंसा लिया। बात आगे बढ़ी तो उसने किशोरी को बहला-फुसला कर घर से भागने के लिए राजी कर लिया। किशोरी करीब एक माह तक उसके चंगुल में रही। इधर, परिजनों ने किशोरी के लापता होने की कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को सोमवार को गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने आरोपी अंकित यादव का मंगलवार को चालान कर दिया। इस बाबत कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच के बाद किशोरी को संवासनी होम को सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में लड़की भागने के आरोप में दर्ज मुकदमे में उसी गांव के एक युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को नाबालिग को बहला-फुसला कर भगाने के आरोप में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें