फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामेश्वर तिवारी हत्याकांड : देर रात मुठभेड़ में आरोपी घायल, गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में जानकारी लेते एस
विज्ञापन
लार। आरएसएस कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी हत्याकांड में नामजद आरोपी दीपक तिवारी की शनिवार देर रात करीब दो बजे पुलिस से मुठभेड़ हो गई। लार थाना क्षेत्र के सुतावर मोड़ पर हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दीपक के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ­आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो खोखे और एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, सुतावर मोड़ पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया।
पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पीछा करने पर उसने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन

पुलिस घायल आरोपी को सीएचसी लार ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। वहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान भीखम छपरा निवासी दीपक तिवारी के रूप में हुई है। वह रामेश्वर तिवारी की हत्या के मामले में नामजद आरोपी है और उसके खिलाफ लार थाने में प्राथमिकी दर्ज है। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी अभिजीत आर. शंकर, एएसपी दक्षिणी सुनील सिंह और सीओ गौरव सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें