फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लॉकअप में ट्रक चालक की मौत के बाद खुखुंदू थाने में सन्नाटा

Mon, 05 Oct 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गांजा तस्करी के आरोपी बृजपाल सिंह की शनिवार को खुखुंदू थाने के लॉकअप में मौत के बाद रविवार को भी थाना परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। इंस्पेक्टर बीबी राजभर समेत अधिकतर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पोस्टमार्टम हाउस पर लगी रही। आम दिनों में फरियादियों से गुलजार रहने वाले थाने में घटना के दूसरे दिन चहल-पहल नजर नहीं आई।
विज्ञापन

अमरोहा के सोनडाला फरीदपुर निवासी ट्रक चालक बृजपाल सिंह उर्फ विक्की को गांजा तस्करी के आरोप में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 7:40 बजे उससे बातचीत हुई थी और वह सामान्य था। कुछ देर बाद उसे लॉकअप के शौचालय की दीवार से पैंट के सहारे फंदे पर लटका देखा गया। पुलिसकर्मी उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने थाने पहुंचकर जांच की। इसके बाद लॉकअप को सील कर दिया गया। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें