फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के अड्डे पर छापा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची शराब के अड्डे पर छापा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

तरकुलवा। कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को कोन्हवलिया व सिरसिया गोठा गांव में छापा मारा। टीम ने करीब 12 शराब की भट्ठियों को नष्ट किया। साथ ही 20-20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया और दो क्विंटल लहन नष्ट किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने पहले क्षेत्र के कोन्हवलिया गांव में पहुंचकर छापा मारा। जहां आधा दर्जन कच्ची शराब की भट्ठियों को तोड़ दिया। यहां पुलिस को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ने में सफलता मिली। पकड़े गए आरोपित की पहचान सत्येंद्र निषाद के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने सिरसिया गांव, गोठा गांव में छापा मारा। जहां पुलिस ने आधा दर्जन भट्ठियों को नष्ट किया। यहां से कन्हैया राजभर को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान एसआई संजय कुमार, कमलेश कुमार शारदा, उमाशंकर सिंह, कांस्टेबिल सर्वजीत, रणजीत कुमार, अमित मौर्या, खुशबू सोनी आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें