फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 सड़कों पर जल्द सुहाना होगा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
24 सड़कों पर जल्द सुहाना होगा सफर
विज्ञापन

15 करोड़ की लागत से होगी सड़कों की विशेष मरम्मत
राज्य सड़क निधि योजना के तहत शासन ने दी वित्तीय मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ जिले में बदहाल सड़कों के दिन बहुरने लगे हैं। वर्षों से लंबित प्रस्तावों पर धनवर्षा हो रही है। जिले में 23 सड़कों की विशेष मरम्मत की वित्तीय स्वीकृति के तुरंत बाद शासन ने 24 और सड़कों के मरम्मत की मंजूरी प्रदान की है। राज्य सड़क निधि योजना के तहत इन सड़कों का कायाकल्प होगा। इसके लिए करीब 15 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। लोक निर्माण विभाग तीन माह के भीतर प्रस्तावित सड़कों के मरम्मत कार्य को पूरा कराएगा।
विज्ञापन

इसमें गौरीबाजार-हाटा मार्ग किमी 36 से करमहा मार्ग के किमी तीन से पांच तक, हाटा गौरीबाजार मार्ग से देवतहाकुटी मार्ग, ककवल खैरा बनुआ चरियाव सोहरा मार्ग, बलुआ संपर्क मार्ग, कंचनपुर बघौचघाट बेलमहा से पश्चिम होकर मुंडेरा राम महुआबारी तक संपर्क मार्ग, बोलबम चौराहा से खैराट सकतुआ सकतुई होते हुए तरकुलवा बंजरिया तक संपर्क मार्ग, कंचनपुर बघौचघाट सखनी से कोटवा पांडेयपुर तक, सोल्हुआ रामनगर देसही देवरिया मार्ग से इनरहा संपर्क मार्ग, पिपरा मदनगोपाल से बरवामान सिंह संपर्क मार्ग, चिरकिहवा बंद पिच मार्ग से कैथवलिया अहिरौली वृंदावन तक, सिरसिया गोठा संपर्क मार्ग, भीमसेना माझा संपर्क मार्ग, नूनखार बैकुण्ठपुर मार्ग, छठियांव संपर्क मार्ग, फतेहपुर इमलिया कुरमौठा मार्ग, देवरिया संपर्क मार्ग, देवरिया कसया मार्ग से सिरसिया ग्राम वाया गोरयाघाट संपर्क मार्ग, धनौती कला से सिधुवा संपर्क मार्ग, बखरी परसिया छितही सिंह मार्ग, बड़का गांव से मालीबारी संपर्क मार्ग, रतसिया सिकटिया से जगदीशपुर संपर्क मार्ग, महेन ग्राम संपर्क मार्ग शामिल हैं। इस संबंध में एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग कमल किशोर ने बताया कि जिले में 24 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए शासन ने राज्य सड़क निधि योजना के तहत वित्तीय मंजूरी प्रदान की है। प्रस्तावित सड़कों की मरम्मत का काम तीन माह में पूरा करा लिया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें