फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रयागराज-झूसी रिंग रेल 13 घंटे विलंब से पहुंची

Tue, 18 Feb 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया /भटनी। महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते गोरखपुर-छपरा और भटनी-वाराणसी रूट की ट्रेनों में भीड़ देखी जा रही है। सोमवार को प्रयागराज और झूसी रिंग रेल 13 घंटे विलंब से पहुंची। ट्रेनों के लेटलतीफी से श्रद्धालु परेशान रहे।
विज्ञापन

महाकुंभ में स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जाने के चलते रेल प्रशासन ने विभिन्न मेला स्पेशल ट्रेनों को चलाया है। महाकुंभ में जाने वाले वाली कई अतिरिक्त ट्रेनों के चलने से गोरखपुर-छपरा व वाराणसी रूट काफी व्यस्त है। इस कारण इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों के समय-सारिणी पर प्रभाव पड़ा है। इसके अलावा गोरखपुर -छपरा रूट पर भी ट्रेनें विलंब चल रही हैं।
सोमवार को प्रयागराज-रामबाग रिंग रेल 13 घंटे, झूसी रिंग रेल साढ़े बारह घंटे, वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी दो घंटे, गोरखपुर-छपरा पैसेंजर तीन घंटे, झूसी-गोरखपुर मेला स्पेशल छह घंटे, झूसी-भटनी कुंभ स्पेशल पांच घंटे, गोरखपुर-झूसी स्पेशल चार घंटे विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि महाकुंभ में अतिरिक्त ट्रेनों के चलने से रूट व्यस्त है। इसलिए ट्रेनें विलंब से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें