फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरी के ट्रक से धंधा करने वाले को पकड़ा

Tue, 18 Feb 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। चोरी की ट्रक से कारोबार करने वाले ट्रक चालक को कोतवाली पुलिस ने सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर बिगही ढाबा के पास से ट्रक के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन

पूछे जाने पर चालक ने ट्रक को चोरी होने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि ट्रक से बालू व शराब का कारोबार होता है। पुलिस ने ट्रक को सीज करते हुए चालक को न्यायालय भेज दिया।
एसपी विक्रांत सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस वाहन चेकिंग में जुटी थी। इसी बीच मुखबीर ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि एक चोरी की ट्रक सलेमपुर के तरफ जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस टीम बिगही के पास पहुंच वाहन चेकिंग की इसी बीच ट्रक आता दिखा तो पुलिस ने उसे रोककर चेक किया। पुलिस ने ट्रक को रोककर उसका कागजात मांगा। चालक ने कागजात नहीं दिखाया। इस पर पुलिस ट्रक को चालक के साथ कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

ट्रक पर अंकित नंबर प्लेट जांच में फर्जी पाया गया। वहीं जो चेचिस नंबर पकड़े गए ट्रक में अंकित था उसी चेचिस नंबर की एक ट्रक थाना सुरौली में 9 जनवरी को शराब के साथ पकड़ी गई थी। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अजय कुमार पुत्र विजय यादव, थाना अवतार नगर, जिला छपरा बताया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर चालक अजय के विरुद्ध केस पंजीकृत कर ट्रक को सीज कर दिया। कोतवाल निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया की ट्रक चोरी की है। केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें