फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार टूटने से रातभर गुल रही 65 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
तार टूटने से रातभर गुल रही 65 गांवों की बिजली
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। हाईटेंशन तार टूट जाने से बृहस्पतिवार की पूरी रात नगर पंचायत समेत 65 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। उमस भरी गर्मी से करीब एक लाख की आबादी परेशान रही। ग्रामीणों ने जर्जर तार बदलवाने की मांग की है।
नगर पंचायत रामपुर कारखाना और इस फीडर से जुड़े 65 गांवों की आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है। रोजाना फाल्ट, कटौती, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग से लोग दो महीने से परेशान हैं। बृहस्पतिवार की रात मुड़ाडीह के नजदीक 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर गया। जानकारी होने के घंटे भर बाद लाइनमैन गांव पहुंचे। कर्मचारियों ने तार जोड़कर आपूर्ति शुरू कराई, लेकिन महज 15 मिनट के बाद जंपर उड़ गया। 15 दिन पहले तार टूट कर गिरा था तो गौरा गांव के लोगों ने लाइनमैनों को तार जोड़ने से ही रोक दिया था। वे जर्जर तार को बदल कर दूसरा तार लगाने की मांग कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने समझा कर ग्रामीणों को शांत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तार गिरने और जंपर उड़ने से रामपुर कारखाना फीडर की एक लाख की आबादी उमस भरी गर्मी में रात भर उबलती रही। पूर्व सभासद मुन्नालाल मद्धेशिया, सभासद समतुल्लाह मंसूरी, सभासद उषा देवी सभासद रविंदर सिंह, लक्ष्मण जायसवाल, बैरिस्टर राजभर, विनय मद्धेशिया, विष्णु गुप्ता आजम सिदकुल आलम कुरेशी, राधेश्याम आदि ने जर्जर तार बदलवाने की मांग की है। अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि रात में 11000 वोल्ट का तार गिर गया था। सुबह विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें