फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नहीं आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, आज जेल जाएगा आरोपी

Fri, 13 Feb 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को स्कूल से ले जाकर छह वर्ष की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव झरही नदी में फेंके जाने की सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है।
विज्ञापन

आरोपी भी गांव वालों के साथ बच्ची को खोज रहा था, जिसे लोगों ने मौके से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था लेकिन शव का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार की शाम को हुआ। उधर, रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस ने आरोपी को पूरे दिन थाने में रखा। अब उसे शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। दोपहर में झरही नदी से मासूम का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा दिया। शाम हो जाने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। बृहस्पतिवार की शाम को पोस्टमार्टम किया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम करीब छह बजे परिजन शव को लेकर गांव लौटे। गांव में गमगीन माहौल के बीच देर रात अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उधर, आरोपी को बुधवार से ही श्रीरामपुर थाने में कड़ी निगरानी में रखा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें