फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मां की हत्या केे आरोपी बेटे को पुलिस ने दबोचा

Fri, 24 Jan 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के देवरिया खास चौरसिया चौक बरई टोला में मां के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने दबोच लिया है। वह हत्या के बाद घर में ताला बंद कर फरार हो गया था। दिनभर पुलिस की हर गतिविधियों को देखता रहा। इसके बाद जब उसे लगा कि पुलिस मां की हत्या में नहीं छोड़ेगी तो वह घर छोड़ कर भाग निकला।
विज्ञापन

इसी बीच पुलिस को उसके भागने की भनक मिल गई। पुलिस ने उसे देर रात में रेलवे स्टेशन के पास माल गोदाम से धर दबोचा। वह वाराणसी भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए हत्या में प्रयुक्त लोहे का चापड़ और सिल के बट्टे को बरामद कर लिया। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। हत्या की घटना के बाद एसपी ने एसओजी, पुलिस व सर्विलांस टीम को उसकी गिरफ्तारी के लिए लगाया था। पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी कर इस घटना का पटाक्षेप कर दिया। कुशीनगर जिले के कसया नगर पंचायत निवासी अंजना जायसवाल (45) पत्नी स्व. हरिश्चन्द्र जायसवाल सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया खास चौरसिया चौक बरई टोला वार्ड नंबर 22 अपने मायके में मकान बना कर रहती थी। वह एक रुद्रपुर के बेरौना में सन साइन नामक स्कूल में पढ़ाती थी।
बुधवार की सुबह इकलौता बेटा दीपक जायसवाल उर्फ हिमांशु जायसवाल का उसकी मां से घर में विवाद हो गया। इसके बाद को लेकर उसने मां के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें