फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बैनामा जमीन से पिलर उखाड़ा, धमकी भी दी

Tue, 21 Jan 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बरहज थाना क्षेत्र के सतरांव गांव निवासी आशोक कुमार जायसवाल ने शहर के अमेठी मंदिर के उत्तर तरफ एक जमीन बैनामा कराया है। जिस पर उन्होंने पहले से पिलर लगवा रखा था। जिसे उखाड़ कर फेंकते हुए कुछ लोगों ने पूछने पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जाने से मरने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंच मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित अशोक कुमार जायसवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि अमेठी मंदिर के सामने उत्तर दिशा की तरफ 0.182 हेक्टेयर भाग से 0.091 हेक्टेयर भूमि बैनामा कराया है। नामांतरण आदेश पारित होकर मेरा नाम भी अंकित हो गया है। बैनामा लेने के बाद हमने पिलर लगाकर अपनी भूमि चिन्हित कर लिया था।
विज्ञापन

हमारे रजिस्टर्ड भूमि से हमारे चिन्हित पिलर को निकाल कर फेंक दिया गया। इसकी सूचना मिलने पर जब हम अपने जमीन पर पहुंचे तब हमको जान से मारने की धमकी दी गई और डर व भय दिखा कर अपशब्दों का प्रयोग किया गया। धक्का देकर मुझे गिरा दिया गया। वहां मौके पर मौजूद संदीप यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव बैरिया तहसील गोला बाजार जिला गोरखपुर द्वारा कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर हमारे रजिस्टर्ड भूमि पर जबरदस्ती कब्जा करने और अवैध रूप से निर्माण कराने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल दिलीप सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें