फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक चिकित्सक के भरोसे चल रहा पीएचसी

Sun, 16 Nov 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। विकासखंड अंतर्गत न्यू पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र)खामपार पर मात्र एक चिकित्सक की तैनाती है, जबकि इस क्षेत्र की आबादी 25 हजार से अधिक है। इस न्यू पीएचसी पर रोजाना 45 से 50 मरीज इलाज के लिए आते हैं। डॉक्टर के अतिरिक्त यहां अन्य सात स्वास्थ्य कर्मियों की विभिन्न पदों पर तैनाती है।
विज्ञापन

न्यू पीएचसी खामपार को नया भवन वर्ष 2008-09 में बनकर मिला जो भाटपाररानी भिंगारी मार्ग पर थाने के बगल में स्थित है। इसके पहले यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खामपार गांव में एक किराये के कमरे में चलता था। इस समय यहां मात्र एक चिकित्सक डॉक्टर एके पटेल की तैनाती है। इनके अलावा दो फार्मासिस्ट नीरज सिंह और आयुष फार्मासिस्ट सुधांशु तिवारी, लैब सहायक दीपक शर्मा, स्टाफ नर्स रीमा भारती, एएनएम सुनीता देवी, वार्ड बॉय बृजेश कुमार तथा स्वीपर जोगेंद्र प्रसाद की तैनाती है। यहां मरीजों के जांच की सुविधा पीएचसी लेवल की है।
मलेरिया, टाइफाइड, शुगर, हीमोग्लोबिन, सिपलिस, किट से होने वाले विभिन्न प्रकार की जांच उपलब्ध है। प्रभारी चिकित्सक डॉ एके पटेल ने बताया कि सरकार द्वारा उपलब्ध सभी दवाओं का स्टॉक है, आवश्यकता अनुसार दवा का वितरण मरीजों में किया जाता है। हर रविवार को यहां आरोग्य मेला भी लगता है। द
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें