फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लेखपालों ने तहसील में दिया धरना

Sun, 16 Nov 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज तहसील परिसर में धरना देते लेखपाल   स्रोत संघ - फोटो : -संयुक्त अस्पताल में उपचार कराता घायल आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
देवरिया। लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता एवं पदनाम परिवर्तन तथा वेतन विसंगतियों को लेकर जिले के लेखपालों ने तहसीलदार कार्यालयों पर धरना देते हुए नारेबाजी की। इसके बाद उप जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। धरने के चलते संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर तहसील के सभी लेखपालों ने कार्य बाधित कर शनिवार को जिले के सदर, बरहज, भाटपार रानी, सलेमपुर व रूद्रपुर तहसीलदार कार्यालय के सामने धरना दिया। सलेमपुर तहसील में संघ के अध्यक्ष लकमुद्दीन अंसारी ने कहा कि तमाम लेखपाल 500 से एक हजार किमी दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं अंतर्मंडलीय स्थानांतरण हेतु निर्गत शासनादेश पर पहल न होने से लेखपाल परेशान हैं।
मंत्री परशुराम मिश्र ने कहा कि लेखपालों का प्रांरंभिक वेतनमान उच्चीकरण नहीं किया जा रहा है। जिससे वेतनमान में काफी विसंगतियां हैं। इस दौरान लेखपालों ने अपना पद नाम राजस्व उप निरीक्षक करने की मांग की। धरने में मुन्नी प्रसाद, अतुल कुमार, अनुज कुमार, संतोष कुमार, अमरेश रंजन, इंदू प्रकाश पाठक, अशोक कुमार, रजनीश मिश्र आदि शामिल रहे। बरहज संवाद के अनुसार संघ के तहसील अध्यक्ष सुकेश तिवारी के नेतृत्व में लेखपालों ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें