फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी कांड में मृत किसानों को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी कांड में मृत किसानों को दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन

देवरिया। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले विभिन्न संगठन के किसानों ने मंगलवार को लखीमपुर खीरी कांड में मृत किसानों व पत्रकार को श्रद्धांजलि दी। शहर के सुभाष चौक व गुरूद्वारा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश किसान सभा, जल बचाओ महासंघ, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आदि संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि किसान विरोधी कानून के खिलाफ शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों पर सत्ता के नशे में चूर मंत्री के बेटे ने गाड़ी चढ़ा दी। इससे किसान नक्षत्र सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरूविंदर सिंह, दलजीत सिंह व पत्रकार की मौत हो गई। सरकार के संरक्षण में पल रहे ऐसे माफियाओं की कारगुजारी पर किसान खामोश नहीं बैठेंगे। यह आंदोलन और बड़ा होगा। गुरुद्वारा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आनंद प्रकाश चौरसिया, विजय जुआठा, सदानंद चौरसिया, अशोक मालवीय, विजय तिवारी, वंदना चौहान, रामनिवास पासवान, विजेंद्र मणि, अशोक यादव, शमीम अख्तर, कमला यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार सुभाष चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मधुसूदन उपाध्याय, प्रेमलता पांडेय, रामकिशोर वर्मा, चतुरानन ओझा, मुबारक जौनपुरी, राजेश सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें