फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लंबी दूरी वाली बसों में यात्री कम हुए, लोकल रूट पर बढ़ी भीड़

Thu, 13 Mar 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। होली पर्व पर दिल्ली, कानपुर लखनऊ जाने वाली बसों में यात्री कम हुए हैं। वापसी वाली बसों में भीड़ ज्यादा है। वहीं लोकल रूटों पर भी अब भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में यात्रियों को गंतव्य तक जाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं चालकों की कमी के चलते कुछ बसें प्रतिदिन डिपो में खड़ी भी रह रही हैं। गोरखपुर व सलेमपुर रुट को छोड़ दें तो जिले के अन्य जगहों पर जाने के लिए समय से बसें नहीं मिलने पर यात्री प्राइवेट साधनों का भी सहारा ले रहे हैं। होली पर्व पर बाहर से आने वाली यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली, कानपुर व लखनऊ रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी है। इस समय दिल्ली के लिए तीन, कानपुर के लिए सात, लखनऊ के लिए चार बसें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन

डिपो से लंबी रूट पर जाने वाली बसों में पर्व के चलते अभी यात्रियों की संख्या कम है, लेकिन यह बसें उधर से जब वापसी कर रही हैं तो इनमें यात्रियों की संख्या अधिक है। लेकिन अभी भी डिपो स्तर के लोकल रुटों पर सभी जगहों के लिए बसें समय से नहीं उपलब्ध हो रही हैं। बाहर से आ जाने वाले बरहज, कुशीनगर, भागलपुर, भाटपाररानी क्षेत्र में जाने के लिए बसों की राह टिनशेड वाले विश्रामालय में बैठकर देख रहे हैं। बुधवार को बस का इंतजार कर रहे यात्री सुखदेव सिंह, सावित्री राय, अनंत देव मिश्र ने बताया कि दिल्ली से आए गए, लेकिन यहां बसें नहीं मिलने से अपने घर समय से पहुंचना संभव होता नहीं दिख रहा। एक घंटे से कसया, पडरौना रुट पर बस नहीं है, बघौचघाट और पकहां जाने वाले यात्री भी परेशान हो रहे हैं। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि होली पर्व पर दिल्ली, कानपुर व लखनऊ रुट पर बसों की संख्या बढ़ाई गई हैं। इधर से जाने वाली बसों में यात्री कम हैं, बावजूद उधर से त्योहार मनाने घर आ रहे यात्रियों की संख्या अधिक है। लोकल रुटों पर अनुबंधित बसों को लगाया गया है। जहां के लिए सवारी मिल रही है, वहां बसों को भेजा जा रहा है। डिपो परिसर में लगातार कर्मचारी इसकी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें