फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगा एक और ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगा एक और ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए तैयारी तेज कर दी गई है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में अब एक और ऑक्सीजन प्लांट जल्द काम करना शुरू कर देगा। इसके लिए बंगलौर से मशीन मंगलवार की देर रात पहुंची, जो डीआरडीओ द्वारा विकसित की गई है। इसे टाटा ने दिया है, जिसे पीएम केयर से उपलब्ध कराया गया है। अब कोविड से मुकाबला करने में आसानी होगी।
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए शासन के निर्देश पर प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा सक्रिय है। मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल सहित अन्य सीएचसी पर भी संसाधन बढ़ाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। कोविड के दूसरी लहर में ऑक्सीजन के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। प्रशासन ने गोरखपुर से मंगाकर काम चलाया। ऑक्सीजन की किल्लत को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल में तीन प्लांट क्रियाशील हैं। वहीं एक प्लांट के लिए टाटा ने मशीन दान में दिया, जिसे पीएम केयर से जिले को उपलब्ध कराया गया है। मंगलवार की देर रात बंगलौर से मशीन देवरिया पहुंची। बुधवार को उपजिलाधिकारी अरुण कुमार तथा स्वास्थ्य विभाग के उमेश मिश्रा व अन्य कर्मियों की देखरेख में मशीन को एमसीएच विंग में स्थापित कराया गया। अब उसे स्टाल करने का कार्य किया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही टेस्टिंग के बाद प्लांट क्रियाशील हो जाएगा। मशीन की क्षमता एक हजार लीटर प्रतिमिनट है। इसी परिसर में पीएम केयर से एक हजार लीटर प्रति मिनट की क्षमता का एक और प्लांट स्थापित करने की योजना है। उसके लिए भी सिविल कार्य पूरा लिया गया है। बस मशीन आने का इंतजार है। इन दोनों शुरू होने के बाद अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट अत्याधुनिक
ऑक्सीजन प्लांट में स्थापित मशीनें अत्याधुनिक हैं, जिसे डीआरडीओ द्वारा विकसित किया गया है। इसकी कीमत लगभग 94 लाख चालीस हजार है। इस मशीन से इमरजेंसी में सिलेंडर भरने की भी सुविधा बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें