ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
सलेमपुर। सलेमपुर भटनी रेल मार्ग पर बरसीपार गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बरसीपार छावनी टोला गांव निवासी बब्बन चौहान की पत्नी पिलन देवी (65) रविवार सुबह शौच के लिए सलेमपुर-भटनी रेल मार्ग की तरफ गई थी। रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि महिला रेलवे लाइन की तरफ शौच के लिए गई थी। ट्रेन की चपेट से उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।