फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नामजद समेत तीन पर हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। बनकटा थाने के ग्राम बतरौली के टोला मिश्रौली में शुक्रवार को 15 वर्षीय नितेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पिता राम जी गोंड की नामजद तहरीर पर गांव के ही एक आरोपी विजय गोंड़ और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी का घर मृत किशोर के घर के सामने है।
विज्ञापन

नितेश कुमार आठवीं कक्षा का छात्र था। उसका एक दोस्त दो अन्य दोस्तों के साथ शुक्रवार को घर से बुलाकर बतरौली स्थित एक टेंट की दुकान पर ले गया था। तीन घंटे बाद आरोपी युवक विजय गोड़ नितेश के घर जाकर बताया कि नितेश की तबीयत खराब है। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को सायं जब नितेश का शव गांव पहुंचा तो परिजन दाह संस्कार से इंकार कर शव दरवाजे पर रखकर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ पंचम लाल व तहसीलदार अश्वनी कुमार के आश्वासन पर परिजनों ने देर रात दाह संस्कार किया। थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि पिता राम जी गोड़ की तहरीर पर एक नामजद विजय गोड़ निवासी बतरौली टोला मिश्रौली व दो अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें