फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने रुद्रपुर सीएचसी में किया ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने रुद्रपुर सीएचसी में किया ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ
विज्ञापन

रुद्रपुर। आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से निर्मित सीएचसी स्थित ऑक्सीजन प्लांट का बुधवार को राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद और डीएम आशुतोष निरंजन ने विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान सीएचसी के एमसीएच विंग में संचालित कोविड अस्पताल के लिए प्लांट से ऑक्सीजन आपूर्ति कर टेस्टिंग की गई। सीएचसी के कर्मचारियों द्वारा उद्घाटन समारोह के दौरान प्लांट को भव्य तरीके से फूलों से सजाया गया था।
डीएम और राज्यमंत्री ने पोषण पुनर्वास केंद्र और पीकू वार्ड का जायजा लिया। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र में एसी लगवाने और सीएचसी पर डिजिटल एक्स-रे मशीन और अल्ट्रासाउंड मशीन की व्यवस्था करने की सीएमओ को निर्देश दिया। राज्यमंत्री ने रुद्रपुर में नेत्र शिविर लगवाने के लिए सीएचसी पर नेत्र सर्जन की तैनाती करने को कहा। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में कोविड अस्पताल और ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा मिलने से यहां की जनता को काफी राहत मिलेगी। यह बड़ी उपलब्धि है। सीएचसी को गोद लेने के बाद इसे आला दर्जे का अस्पताल बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। अब रुद्रपुर क्षेत्र में कोविड संक्रमण के दौरान किसी भी संक्रमित की सांस नहीं उखड़ने दी जाएगी। नौनिहालों को कुपोषण से बचाने के लिए मिनी पोषण पुनर्वास केंद्र और नवकी बीमारी से बचाने के लिए पीकू वार्ड की स्थापना कराकर नवजात शिशुओं के माता- पिता को बड़ी सौगात दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी सरकार ने कोविड की दूसरी लहर की चुनौतियों का मुस्तैदी से मुकाबला किया। सरकार ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने में जिस तकनीक को अपनाया, आज दुनिया उसकी नकल कर रही है। शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा के मामले में यह प्रदेश देश में अग्रणी है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय, अधीक्षक डॉ. एसके राव, चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, एडीओ धीरेंद्र सागर, सुरेश मौर्या, विकास कुमार, एलबी चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें