फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेआएफ और नेट परीक्षा में होनहारों को मिली सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
जेआएफ और नेट परीक्षा में होनहारों को मिली सफलता
विज्ञापन

देवरिया/भाटपाररानी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से आयोजित जूनियर रिसर्च फेलोशिप एवं राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा में जिले के होनहारों ने भी सफलता हासिल की है।
शहर के भीखमपुर रोड निवासी पं. ओमप्रकाश मिश्रा की पुत्री रितु मिश्रा ने यूजीसी नेट में सफलता हासिल की है। वह सैम हिग्गिनबॉटम यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही हैं। रितु ने सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता पिता को दिया। नेहरू नगर निवासी शुभम कुमार मिश्र ने जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बीएचयू वाराणसी से समाजशास्त्र में एमए व एमफिल करने के बाद अब पीएचडी कर रहे हैं। मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज भाटपाररानी के हिंदी विभाग की छात्रा निर्जला शर्मा ने नेट क्वालिफाई किया है। हिंदी विभाग के प्रवक्ता डॉ.पवन राय ने कहा कि निर्जला ने कॉलेज का नाम रोशन किया है। सलेमपुर ब्लॉक के कस्बा सलेमपुर गांव निवासी डॉ. सत्येंद्र कुमार मिश्र की पुत्री इशिता मिश्रा ने एनटीए की ओर से आयोजित जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है। डॉ. सतेंद्र कुमार मिश्र नगर के रैनाथ ब्रह्मदेव पी.जी.कालेज के प्राचीन इतिहास के विभागाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशिकांत ने किया नेट क्वालिफाई
बरहज। बारा दीक्षित गांव निवासी और बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निशिकांत दीक्षित का चयन यूजीसी से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में हुआ है। शिक्षाशास्त्र विषय से उन्होंने यह सफलता हासिल की है। बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम से स्नातक और परास्नातक उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीएड और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ से एमएड किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें