फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेक्षक ने बूथों तथा बिहार सीमा पर लगे बैरियर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेक्षक ने बूथों तथा बिहार सीमा पर लगे बैरियर का किया निरीक्षण
विज्ञापन

भाटपाररानी। विधानसभा चुनाव के प्रेक्षक तरुण भटनागर ने रविवार को खामपार थाना क्षेत्र के क्रिटिकल एवं वल्नरेबल बूथों तथा बिहार सीमा पर लगे नौ बेरियर व चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने खामपार थाना के वल्नरेबल एवं क्रिटिकल बूथ बनकटा शंभू, बांगरबारी, भवानी छापर, सिरसिया पवार आदि का निरीक्षण किया और वहां पानी, बिजली, शौचालय, मार्गों व सुरक्षा आदि का हाल जाना। उन्होंने ग्राम प्रधानों से बात कर सुरक्षा व अन्य कमियों को पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद खामपार थाना अंतर्गत बिहार जाने वाले मार्गों पर भिंगारी बाजार, शिवाजी चौक, कुकुर घाटी, टड़वा, परोहा, भवानी छापर, राजपुर, बंकुल घाट सहित नौ स्थानों पर बैरियर व चेकपोस्ट पर पुलिस चेकिंग की व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने थानाध्यक्ष खामपार बृजेश कुमार मिश्रा समेत पुलिस बल को निर्देश भी दिया। इस दौरान लायजन अधिकारी आशीष मिश्रा व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें