फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया नरसंहार: घटना स्थल पर पहुंची राजस्व टीम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर; दरवाजे की भूमि नपी

Tue, 03 Oct 2023 03:38 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

देवरिया के कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या से आक्रोशित पूर्व जिला पंचायत सदस्य पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की गोली मारकर और धारदार से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
जमीन को नापती राजस्व टीम - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली फतेहपुर गांव लेहड़ा टोला पर सत्य प्रकाश दुबे और उनके चार सदस्यों की हत्या के मामले में नामजद प्रेम यादव की संपत्तियों का राजस्व विभाग ने ब्योरा खंगालना शुरू कर दिया है। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने प्रेम यादव के दरवाजे और मकान की भूमि को नापा।
विज्ञापन


आला अफसरों का निर्देश है कि अगर सरकारी भूमि पर मकान हो तो तुरंत धवस्त कर दिया जाए। इसको लेकर पूरे गांव में और आरोपी पक्ष में हड़कंप है।
 

आपको बता दें कि देवरिया के कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या से आक्रोशित पूर्व जिला पंचायत सदस्य पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की गोली मारकर और धारदार से वार कर हत्या कर दी। सबसे छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें