फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मौर्य, काशी व चौरीचौरा एक्स. निरस्त, कई के रूट बदले

Sun, 27 Apr 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। गोरखपुर-छपरा और वाराणसी रेल खंड की महत्वपूर्ण ट्रेन मौर्य एक्सप्रेस, काशी एक्सप्रेस व चौरीचौरा एक्सप्रेस समेत दस ट्रेनें रविवार को निरस्त रहीं। वहीं कई ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन करके चलाया गया।
विज्ञापन

इससे शादी समारोह में घर पहुंचने वाले यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। मुंबई से जिले में आने वाले लोग दिल्ली, मथुरा आदि जगहों पर जाकर बस से घर मांगलिक कार्यक्रमों में पहुंच रहे है। तेज धूप और लू में महिलाओं व बच्चों के साथ इस तरह के सफर से लोग बीमार पड़ जा रहे हैं।
गोरखपुर -डोमिनगढ़ और गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी लाइन निर्माण के चलते इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों को बड़ी संख्या में निरस्त और मार्ग परिवर्तन किया गया है। शादी समारोह (लग्न) में बड़ी तादाद में ट्रेनों के निरस्तीकरण और रूट डायवर्जन से मुंबई, दिल्ली, गुजरात, पंजाब आदि बड़े शहरों में नौकरी करने वाले अपने घर शादी व अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में समय से नही पहुंच पा रहे है। रविवार को इस रूट की चलने वाली महत्वपूर्ण संभलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस, मुंबई एलटीटीई-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस, कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस, कोलकाता- गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस, बरौनी-जम्मू तवी मौर्यध्वज एक्सप्रेस, नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस, छपरा-पैसेंजर, जनसेवा एक्सप्रेस, गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, वाराणसी सिटी -गोरखपुर कैंट इंटरसिटी व गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें निरस्त रहीं।
विज्ञापन

वहीं बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस व दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस, हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर चलाया गया। सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे राकेश मद्धेशिया, अमर अग्रवाल, सोना अग्रवाल ने बताया कि कई ट्रेनों के निरस्त होने व मार्ग परिवर्तन होने से उन्हें अपने यात्रा के प्लान में बदलाव करना पड़ा। बढ़ी मुश्किल से टिकट का इंतजाम हो पाया। मैरवा जाने के लिए प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर ट्रेन की देख रहे रबीश कुमार, शैलेंद्र साहनी ने बताया कि गोरखपुर से छपरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के निरस्त होने से समय से घर नहीं पहुंच पाएंगे।
उधर, देवरिया सदर के स्टेशन अधीक्षक संदीप भटनागर ने रविवार को बताया कि गोरखपुर में तीसरी लाइन निर्माण के चलते ट्रेनें निरस्त और डायवर्ट की गई हैं। इसके चलते पहले की तरह यात्री भी प्लेटफाॅर्म पर नहीं दिख रहे हैं। पांच मई के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें