फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवती की शादी के रस्म मटकोड़वा में पहुंचा प्रेमी, बोला- ये मेरी है, मैं करूंगा विवाह

Sun, 12 Jun 2022 08:35 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

लार थाने इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों के बीच में पहले से बातचीत चली आ रही थी।
 
विज्ञापन
चूूरू में लुटेरी दुल्हन फरार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जनपद के लार कस्बा के एक मुहल्ला निवासी एक युवती की शादी तय है। रविवार को मटकोड़ावा का कार्य्रकम चल रहा था। इसी दौरान एक युवक पहुंच गया। युवती को अपनी प्रेमिका बताते हुए शादी करने की बात कहने लगा। इस पर महिलाओं ने युवक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


कस्बा निवासी लड़की की शादी तय थी। जिसकी बरात रविवार को आनी है। शनिवार की देर शाम लड़की मटकोड़वा का कार्यक्रम हो रहा था। उसी समय थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी एक युवक मटकोड़ा कार्यक्रम में पहुंच कर लड़की से शादी करने व पहले से प्रेम संबंध होने की बात करने लगा। यह देख मटकोड़वा कार्यक्रम में हंगामा मच गया और महिलाओं ने युवक को घेर लिया। 

मौके पर लड़की के परिजन पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक हिरासत में ले लिया। इस मामले में लड़की की मां ने पुलिस को तहरीर दिया है। लार थाने इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों के बीच में पहले से बातचीत चली आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें