फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धूमधाम से निकाली भगवान भोलेनाथ की बरात

Sat, 14 Feb 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रथ पर सवार भोलेनाथ
विज्ञापन
देवरिया। भोलेनाथ की शिव बरात शुक्रवार को महाराज अग्रसेन अतिथि भवन से धूमधाम से निकली। बरात शहर के विभिन्न स्थानों से भ्रमण करते हुए शाम को सोमनाथ मंदिर पहुंची। बरात का रास्ते में जगह-जगह स्वागत हुआ। शाम को मंदिर पर भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

सोमनाथ मंदिर में सुबह सात बजे भगवान का रुद्राभिषेक व हल्दी लगाने का कार्यक्रम शुरू हुआ। हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने भगवान शिव को हल्दी लगाई। महंत भोला गिरी की देखरेख में पंडित राजेश मिश्र और अंतिम पांडेय ने विधि विधान के साथ सभी औपचारिकताएं पूरी की। महंत भोला गिरी ने भगवान भोलेनाथ के अन्य भक्तों को उत्तरीय पहनाकर शिव बारात के लिए जत्था रवाना किया।
भगवान भोलेनाथ के भक्त सोमनाथ नगर के चौक-चौराहों से होते हुए पेड़ा गली स्थित महाराजा अग्रसेन अतिथि भवन पहुंचे। दिन में एक बजे परंपरागत रूप से शिव बारात निकली, शिव बरात में ढोल-ताशा, बैंड बाजा, शिव जी व अन्य देवी-देवताओं की झांकी निकाली गई। रास्ते में शिवभक्त नृत्य करते रहे। शिव बारात पेड़ा गली से शुरू होकर स्टेशन रोड, अबूबकर नगर, तहसील रोड, नगर पालिका, कोऑपरेटिव चौराहा, सुभाष चौक, मालवीय रोड, सुरतीहट्टा रोड, अमर ज्योति चौराहा, कसया ढाला, सिंधी मिल, श्याम मंदिर होते हुए शाम को बारात पुनः सोमनाथ मंदिर पहुंची।
विज्ञापन

इसके बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया। शिव बारात में मारकंडेय गिरी, रामजानकी मंदिर के महंत जयप्रकाश मिश्र, जगदारी बनकटा के महंत सुरेश दास जी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, अशोक कुमार अग्रवाल, बलराम गिरी, शंकरलाल सरावगी, कृष्णानंद गिरि, संजय चौरसिया, शंखपाल सर्राफ, राजकुमार गुप्ता, शिव गोयल, विष्णु अग्रवाल, कृष्णमोहन गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, अविनाश चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें