फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हैदराबाद में मजदूर की मौत, शव पहुंचने पर परिवार में कोहराम

Mon, 09 Mar 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के कोइलसवा खुर्द निवासी एक मजदूर की हैदराबाद में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को शव का अंतिम संस्कार खनुआ नदी के रामघाट हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोइलसवा खुर्द गांव के रहने वाले रामाशीष गौड़ पुत्र शिवदत आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। वह रुपये कमाने के लिए हैदराबाद में किसी प्राइवेट कंपनी में ठेकेदार के साथ मजदूरी करते थे। शुक्रवार को मजदूरी कर कमरे पर लौटने के बाद रोज की तरह खाना खाकर सो गए। देर रात अचानक तेज दर्द के साथ बुखार आ गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मृतक का कोई रिश्तेदार मौके पर पहुंच कर शव को लेकर गांव चला आया। उधर, पति के मौत से पत्नी उषा देवी रो-रोकर अचेत हो जा रही हैं। मृतक के दो संतान बिट्टू और निभा है, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। इस संबंध में ग्राम प्रधान रवींद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि मृतक बेहद गरीब था। ग्रामीणों के सहयोग से परिवारजनों के गुजर-बसर चल रहा है। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया, अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें