फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुखुंदू : फंदे से लटका मिला महिला का शव

Thu, 04 Sep 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। क्षेत्र के नरंगा गांव में बुधवार को 35 वर्षीय महिला का शव फंदे से लटका मिला। बाहर खेलने गई बेटियां जब घर लौटीं और मां के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। इसके बाद दोनों बच्चियां जोर-जोर से रोने बिलखने लगीं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ शव को उतारा। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, तरकुलवा थाना क्षेत्र के रतनपुरा के रहने वाले अशोक पांडेय करीब डेढ़ दशक से खुखुंदू क्षेत्र के नरंगा गांव में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। हालांकि इन दिनों वह गुजरात में है।
विज्ञापन

घर पर उनकी 35 वर्षीय पत्नी नंदनी पांडेय, बेटी पल्वी पांडेय (14), लोली पांडेय (10) और नायरा पांडेय (5) के साथ रहती थी। बुधवार को बड़ी बेटी पल्वी पांडेय स्कूल गई थी। दो बेटियां घर पर मौजूद थीं।
विज्ञापन

दोपहर बाद नंदनी अपने कमरे में दुपट्टे से पंखे की कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। घर पर मौजूद दोनों बेटियां भी बाहर निकली थीं। जब घर आईं और कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन खुला। पीछे जाकर जंगले से देखा मां फंदे से लटकी दिखाई पड़ी। बेटियों के चिल्लाने पर भी बोल नहीं रही थी। फिर बच्चियां रोने बिलखने लगीं। यह देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर फंदे से शव उतारा। पुलिस का कहना है नंदीन के भतीजे जयप्रकाश पांडेय ने वारदात की सूचना दी। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि नंदनी फंदे से लटककर खुदकुशी की है। घटना का कारण अभी कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें