फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सिद्धेश्वर नाथ मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा

Sun, 09 Aug 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सिद्धेश्वर नाथ मंदिर से निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु
विज्ञापन
देवरिया। सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर नई कॉलोनी से रविवार को श्रीरामकथा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़े शामिल रहे।
विज्ञापन


कलश यात्रा में भगवान शिव की मनमोहक झांकी निकली। इसमें शिव तांडव पर कलाकार नृत्य करते रहे। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरकते रहे। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर शहर के कोतवाली रोड, सिविल लाइंस, नगर पालिका रोड, पेड़गली, मोतीलाल रोड और गरुड़ पार होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंची।
इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन-पूजन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मन्नतें मांगीं। कथा के व्यवस्थापक रमेश दूबे ने बताया कि सोमवार की शाम से कथाव्यास शुभम शास्त्री श्रद्धालुओं को संगीतमय श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। इस अवसर पर पुजारी लल्लन गिरी, ऋषिकेश दूबे, विश्वामित्र त्रिपाठी, विजय पटेल, अनिल गुप्ता, मुरारी वर्मा, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें