फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डिजिटल शिक्षा से दूरदराज के विद्यार्थियों तक पहुंचा ज्ञान

Sun, 09 Aug 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक ने रविवार को सलेमपुर में केंद्र सरकार की शिक्षा संबंधी उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पीएम ई-विद्या, दीक्षा, स्वयं और स्वयं प्रभा जैसे डिजिटल मंचों के विस्तार से दूरदराज के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री पहुंच रही है। कोविड काल में इन माध्यमों ने पढ़ाई जारी रखने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

निपुण भारत मिशन से बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता विकसित करने पर जोर है। पीएमश्री योजना के तहत विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाओं, विज्ञान प्रयोगशालाओं और डिजिटल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
उच्च शिक्षा में अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट, मल्टीपल एंट्री-एग्जिट, बहुविषयक शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा दिया गया है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना समेत विभिन्न योजनाओं के जरिए शिक्षा को रोजगारोन्मुख बनाया जा रहा है। स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति व शैक्षिक सहायता का विस्तार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें