फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से ट्रेनों में जनरल टिकट को हरी झंडी, तैयारी अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से ट्रेनों में जनरल टिकट को हरी झंडी, तैयारी अधूरी
विज्ञापन

देवरिया। नए साल के पहले दिन से जनरल टिकट पर यात्रा की सुविधा दी जाने की तैयारी है। लेकिन, सदर रेलवे स्टेशन पर तैयारी अधूरी है। काउंटर के पास लगी आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन टेंडर की पेच में फंस कर धूल फांक रही है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सदर रेलवे स्टेशन से विभिन्न ट्रेनों में जनरल टिकट पर हजारों लोग प्रतिदिन यात्रा करते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन कोरोना संक्रमण काल से खराब पड़ी है। इसे तीन साल पहले कई लाख रुपये खर्च कर लगाया गया था, ताकि यात्री विंडो पर लाइन में लगाने से बचें और निर्धारित मूल्य पर मशीन से खुद टिकट हासिल कर सकें। ट्रेन के समय पर विडो पर लंबी लाइन लग जाती है। इससे बचाने के लिए आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) सुविधाजनक होती है। लेकिन कोरोना काल में आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन का टेंडर खत्म हो चुका है। मशीन की स्थिति कबाड़ जैसी हो गई है। इसके बाद भी एक जनवरी से जनरल टिकट के लिए इन मशीनों को चालू नहीं किया गया है। लंबी लाइन की वजह से लोगों की ट्रेन छूट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जनवरी से छह ट्रेनों में जनरल टिकट की सुविधा होगी। इसमें कृषक एक्सप्रेस, सवारी गाड़ी, इंटरसिटी ट्रेन हैं। अगर भीड़ बढ़ती है तो खिड़कियों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। अब तक यात्रियों की संख्या भी कम थी और जनरल टिकट भी नहीं दिया जाता था। जनरल टिकट पर भी यात्रा करने वाले सभी लोगों को कोविड नियमों का पालन करना होगा। -राजाराम, डीसीआई, सदर रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें