फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिज्ञासा विरासत प्रश्नोत्तरी में भाग लें जीतें 10 लाख की छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जिज्ञासा विरासत प्रश्नोत्तरी में भाग लें जीतें 10 लाख की छात्रवृत्ति
विज्ञापन

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा संस्कृति मंत्रालय की ओर से शुरू की गई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा संस्कृत मंत्रालय की ओर से जिज्ञासा विरासत प्रश्नोत्तरी शुरू की गई है। 13 से 18 वर्ष की उम्र के विद्यार्थी इसमें प्रतिभाग कर 10 लाख रुपये की छात्रवृत्ति जीत सकते हैं। इसके लिए उन्हें क्षेत्रीय, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखानी होगी। 15 जुलाई तक विद्यार्थी इसके लिए अपने स्कूलों के प्रधानाचार्यों से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिज्ञासा विरासत प्रश्नोत्तरी का आयोजन 13 से 18 वर्ष की उम्र तक के छात्र-छात्राओं के लिए आरंभ की गई है। डीआईओएस डॉ. विनोद कुमार राय ने मंगलवार को बताया कि इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा संस्कृत मंत्रालय की ओर से प्रारंभ की गई यह प्रतियोगिता 13 से 18 वर्ष तक उम्र के लोगों को यह विजेता बनने का अवसर प्रदान करती है। ये लोग बाद में क्षेत्रीय, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगी के रूप में प्रतिभाग करेंगे। विजेता टीम का प्रत्येक सदस्य 10 लाख रुपये की छात्रवृत्ति के लिए पात्र होगा। फाइनल राउंड के सभी प्रतिभागियों के लिए कुल 55 लाख छात्रवृत्ति का प्रावधान इसमें किया गया है। जिज्ञासा 17 भाषाओं में उपलब्ध होगी। यह एक समावेशी प्रकृति की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता है, जिसमें दिव्यांग जन के अलावा वे लोग भी भाग ले सकते हैं जो औपचारिक शिक्षा प्रणाली का हिस्सा नहीं हैं। इसमें नामांकन की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक है। विस्तृत जानकारी डब्लू डब्लू डब्लू एकेएएमक्यूयूआईजेड डॉट कॉम पर उपलब्ध है। नवागत डीआईओएस ने बताया कि जिले से इसमें अधिक से अधिक प्रतिभागिता हो। इसके लिए यहां के सभी माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अपने यहां अध्ययनरत 13 से 18 आयु वर्ग के विद्यार्थियों को इस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में हिस्सा लेने एवं 15 जुलाई तक नामांकन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें