जाम से जूझते रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दो दिन की बंदी के सोमवार को दफ्तर खुले और बड़ी संख्या में त्योहारों के बाद लोग अपने गंतव्य को गए। इससे नगर में जाम लग गया। यह स्थिति सुबह से शाम तक रही।
सुभाष चौक और रुद्रपुर मोड़ पर सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। सिविल लाइन मार्ग बस स्टेशन से जिला पंचायत गेट तक दिन में कई बार जाम में लोगों को फंसना पड़ा। जिलाधिकारी आवास और कोआपरेटिव चौराहे के पास डिवाइडर कट के कारण जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा था। कोतवाली रोड, जलकल रोड, साकेत नगर, मोतीलाल, भीखमपुर रोड,रेलवे स्टेशन रोड पर ई -रिक्शा और अन्य वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण यहां भी जाम की स्थित रही। टीएसआई रामवृक्ष यादव बोले कई दिनों की बंदी के बाद त्योहार मना कर लोग अपने- अपने घरों को लौट रहे हैं। दो दिनों के अवकाश के बाद कार्यालय खुले हैं, इसके चलते वाहनों की संख्या हर रोज से दोगुना रही है। जिससे लोगों को जाम का सामना करना पड़ा है। हालांकि पुलिस टीम लगातार जाम खुलवाने में जुटी रही।