फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर जाम से जूझता रहा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर जाम से जूझता रहा शहर
विज्ञापन

विभिन्न दलों के प्रदर्शन के कारण जगह-जगह फंसे रहे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में विभिन्न दलों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस कारण जगह-जगह वाहन फंस गए और जाम लग गया। नगर के करीब-करीब सभी चौराहों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
दरअसल, शनिवार, रविवार की बंदी के बाद बाजार और आफिस खुले तो जिला मुख्यालय पर काफी संख्या में वाहन और लोग पहुंचे। इसी बीच लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर सपा, आप, कांग्रेस, रालोद, भाकियू सहित अन्य किसान संगठनों के नेता सड़क पर उतर गए। सुभाष चौक और कचहरी चौराहे पर धरना प्रदर्शन करने लगे। सपा नेता कचहरी चौराहे पर रोड जाम कर धरना पर बैठ गए। कुछ ही देर में रुद्रपुर मोड़ से गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम का आलम यह था कि लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। धरना दे रहे नेताओं के हटने के बाद भी दोपहर में करीब ढाई बजे तक स्थित शहर की यह रही कि लोगों को सिविल लाइन रोड पर पैदल तक चलना दूभर हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलियों में भी लगा जाम
मुख्य सड़कों के अलावा सोमवार को गलियों में भी जाम देखने को मिला। कारण कि वाहन चालक जाम से बचने के लिए गलियों की ओर बढ़े तो यहां भी जाम लग गया। कोतवाली रोड, जलकल रोड, रामलीला मैदान, राघव नगर, न्यूकालोनी, रेलवे स्टेशन रोड, कसया रोड, भीखमपुर रोड, साकेत नगर, मोती लाल रोड पर ऐसी स्थिति देगी गई। सबसे अधिक जाम जलकल और कोतवाली रोड पर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें