फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों-कर्मियों की कर्मी से जूझ रहा विकास विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों-कर्मियों की कर्मी से जूझ रहा विकास विभाग
विज्ञापन

16 के सापेक्ष छह बीडीओ हैं तैनात, समूह ग व घ में 86 पद हैं रिक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के विकास का जिम्मा संभालने वाले विकास विभाग में ही कर्मियों की भारी कमी है। यहां 16 पदों के सापेक्ष छह बीडीओ हैं। समूह ग और घ में स्वीकृत पद 194 के सापेक्ष 108 पदों पर तैनाती है। शेष 86 पद रिक्त हैं। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के लिए जिले में एक पद स्वीकृत है इस पर एक भी तैनाती नहीं है। जिन ब्लॉकों में बीडीओ नहीं हैं, वहां जिला स्तरीय अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार देकर काम चलाया जा रहा है।
लेखाकार, सहायक लेखाकार, वाहन चालक और पत्रवाहकों की विभाग में भारी कमी है। 34 की जगह 16 लेखाकार तैनात हैं तो 17 की जगह पांच सहायक लेखाकार मिले हैं। वाहन चालकों के 16 स्वीकृत पद के सापेक्ष पांच की तैनाती है। कर्मचारियों की कमी होने के कारण एक बाबू को कई पटल का काम देखना पड़ रहा है। कार्रवाई से बचने के लिए कर्मचारी छुट्टी के दिनों में भी दफ्तर खोलकर फाइल तैयार करने में जुटे रहते हैं। यह स्थिति ब्लाक से लगायत जिला मुख्यालय तक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
इनसेट
स्वीकृति के सापेक्ष इतने पद हैं रिक्त
पदनाम स्वीकृत - रिक्त
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी 01 - 01
प्रधान सहायक 07 - 02
वरिष्ठ सहायक 31 - 05
कनिष्ठ सहायक 21 - 13
उर्दू अनुवादक सह कनिष्ठ सहायक 15 - 10
लेखाकार 34 - 18
सहायक लेखाकार 17 - 12
वाहन चालक 16 - 11
पत्रवाहक 33 - 11
दफ्तरी 01 - 01
स्वीपर कम चौकीदार 16 - 03
-------
कोट
अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या स्वीकृत पद के सापेक्ष कम है। फिर भी विभागीय कार्यों सुचारू रुप से क्रियान्वित किया जा रहा है। रिक्तियों के संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।- श्रवण कुमार राय, जिला विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें