फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: इंस्टाग्राम रील्स बनीं विवाद की वजह, पुलिस ने कराया समझौता

Tue, 04 Aug 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने पर विवाहिता और ससुराल पक्ष के बीच विवाद थाने तक पहुंच गया। विवाहिता ने सास, ससुर और ननद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

जांच में मामला पारिवारिक विवाद का निकला। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता का पति बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। वह सास-ससुर के साथ रहती है।
बताया जा रहा है कि विवाहिता इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही थी। वीडियो प्रसारित होने के बाद गांव के लोगों ने इसकी जानकारी परिजन को दी। इसके बाद घर में विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

विवाहिता ने थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते हैंै शिकायत मिलने पर पुलिस ने सास, ससुर और ननद को थाने बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान ससुर ने बताया कि बहू के सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने से परिवार की बदनामी हो रही है।
कई बार समझाने के बावजूद उसने रील्स बनाना बंद नहीं किया। इससे परिवार में तनाव बढ़ गया।
पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई। बाद में लिखित समझौता कराया गया और विवाहिता को उसके ससुराल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाकर मामला सुलझा दिया गया है। परिवार के लोगों को विवाहिता को घर में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें