हादसे में घायल शख्स की इलाज के दौरान मौत
खुखुंदू। सड़क हादसे में घायल बहादुरपुर के ओमप्रकाश राय (60) की इलाज के दौरान बुधवार देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
ओमप्रकाश राय तीन दिन पूर्व पत्नी के साथ बाइक से अहिलवार दुर्गा मंदिर जा रहे थे। नर्सरी दुर्गा मंदिर पर ही पहुंचे थे कि पीछे से किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन दोनों को इलाज के लिए आजमगढ़ लेे गए। वहां एक नीजी नर्सिंग होम में बुधवार देर रात ओमप्रकाश राय की मौत हो गई। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आदिशक्ति का दर्शन करने का सपना रह गया अधूरा
खुखुंदू। दंपती आदिशक्ति पीठ अहिलवार में सोमवार और शुक्रवार को दर्शन के लिए जाते रहते थे। सोमवार को भी बेटे अनिल राय और सुनील राय से यह कह कर निकले थे कि लौटने के बाद साथ में भोजन करेंगे। माता-पिता के दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिलते ही दोनों बेटे सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। माता-पिता को जख्मी देख फफक कर रोने लगे। घटना के बाद पत्नी और बेटे बदहवास है। ओमप्रकाश राय काफी मिलनसार थे। वह धार्मिक क्षेत्र में बड़ी आस्था रखते थे। इलाके में कही भी रामायण और प्रवचन होता था, बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते थे।