फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराया टैंकर, चालक सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराया टैंकर, चालक सहित दो की मौत
विज्ञापन

सोमवार की भोर में विद्युत पोल तोड़ते हुए टैंकर रेलिंग से टकराकर हुआ क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। पेट्रोल पंप से डीजल खाली कर बैतालपुर जा रहा एक तेल टैंकर सोमवार की भोर में अनियंत्रित होकर गौरी बाजार कस्बे में रेलवे ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गया। हादसे में टैंकर में सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घायल को उपचार के लिए लखनऊ केजीएमसी भेजा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।
विज्ञापन

बैतालपुर डिपो से डीजल भरवाने के बाद एक तेल टैंकर रविवार की शाम गोरखपुर जनपद के कौड़ीराम स्थित किसान सेवा केंद्र पर गया था, जहां तेल खाली करने के बाद सोमवार की भोर में लौट रहा था। ग्राम गुड़री निवासी टैंकर चालक अनिल प्रसाद की तबीयत खराब होने के कारण इसी गांव के टैंकर का खलासी 22 वर्षीय रंजीत प्रसाद टैंकर चला रहा था। गाड़ी की केबिन में रंजीत का एक साथी मनजीत उर्फ राजेश (18) तथा ग्राम पथरहट निवासी हरिशंकर सिंह (55) पुत्र स्वर्गीय माल्हन सिंह बैठे थे। गौरी बाजार ओवरब्रिज पर पहुंचने से पूर्व चालक को झपकी आने लगी। इससे टैंकर अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज पर लगे विद्युत पोल को तोड़ते हुए ओवरब्रिज के मध्य रेलिंग से टकरा गया। केबिन में बैठे हरिशंकर सिंह झटके के साथ नीचे गिर कर पहिए की चपेट में आ गए। टैंकर चालक की जगह गाड़ी चला रहा खलासी एवं बगल में बैठा एक अन्य युवक स्टीयरिंग से दबकर बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार ले गई। जहां चिकित्सकों ने चालक रंजीत प्रसाद एवं हरिशंकर सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनजीत उर्फ राजेश को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से रेफर किए जाने के बाद लखनऊ केजीएमसी के लिए रेफर किया गया। कुछ लोगों का कहना है कि टैंकर का स्टीयरिंग फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि टैंकर को कब्जे में लेने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें