पिकअप से बिहार तस्करी को भेजी जा रही पांच पशुओं की खेप को शनिवार की रात पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि तस्कर पुलिस के पहुंचने के पहले ही तस्कर वाहन छोड़ फरार हो गए। बरामद पशुओं को गौशाला भेजने के बाद पुलिस ने अज्ञात पर कार्रवाई की है।
बरियारपुर थाना क्षेत्र करौंदी पुलिस चौकी पशु तस्करों के लिए महफूज बनता जा रहा है। चौकी के उत्तर और दक्षिण दिशा में बिहार सीमा होने के चलते तस्करों को यह स्थान काफी मुफीद साबित हो रहा है। महुआपाटन घाट से दस किलोमीटर के दायरे में फैला यह क्षेत्र तस्करों की सुरक्षा के लिए कवच साबित हो रहा है।
चर्चा है कि इस तस्करी की खेल में पुलिस की भी मिलीभगत शामिल है।