फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीसरी आंख फेल हुई तो रजिस्टर देगा साक्ष्य

Sat, 11 Oct 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में नवागत प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने सुरक्षा का फुलप्रूफ प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। उन्होंने काॅलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों से साथ मिलकर अपने प्लान का अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है।
प्राचार्य की योजना है रजिस्टर से आने जाने वालों पर फूलप्रूफ नजर रखी जा सकेगी। प्राचार्य ने शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्र और नोडल अधिकारियों के साथ बैठक में एक-एक बिंदु पर समीक्षा की। उन्होंने सीढ़ी और रैंप के सहारे चौथी मंजिल से आगे जाने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

कहा कि पांचवीं मंजिल और छत पर जाने वाले रास्ते पर चैनल लगाए जाएंगे। इस व्यवस्था के होने तक गार्ड की ड्यूटी चौथी मंजिल के रास्ते पर लगाई जाएगी। यहां आम लोगों का जाना मना होगा।
विज्ञापन

यदि कोई स्टॉफ जाना चाहेगा तो उसे गार्ड के पास रखे रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर जाने का कारण बताना होगा। साथ ही, जाने और आने का समय अंकित करना होगा। उन्होंने कहा कि चाहे प्राचार्य ही जाएं, उन्हें हस्ताक्षर करके ही जाना होगा। रैंप पर और हर एकांत जगह में प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें