फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रामलीला की झांकी पर पथराव में 49 पर केस, 10 गिरफ्तार

Sat, 11 Oct 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर/एकौना। राम राज्याभिषेक की झांकी पर पथराव को लेकर एकौना गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम हुए बवाल पर गांव में शुक्रवार को तनावपूर्ण माहौल में पुलिस का सख्त पहरा रहा।
वारदात में पुलिस ने गांव की अनुसूचित जाति बस्ती के 12 नामजद युवकों सहित 37 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। इनमें 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस गांव में आंबेडकर प्रतिमा चौक से लेकर हर मार्ग पर पहरा कर रही है। सीओ हरिराम यादव के नेतृत्व में पूरे गांव में पुलिस और पीएसी कैंप कर रही।
विज्ञापन

रावण पुतला दहन की शाम मामूली विवाद से खार खाए लोगों ने बृहस्पतिवार की देर शाम राम और लक्ष्मण का किरदार निभा रहे किशोर समेत छह लोगों की पिटाई कर मुकुट छीन लिया। इससे नाराज ग्रामीण हंगामा किया।
मामले में एसपी ने थानाध्यक्ष और हलका इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। रामलीला समिति के अध्यक्ष अतुल पांडेय, सुधीर, विष्णु की तहरीर पर पुलिस ने गांव के शिवकुमार, रोशन, विश्वजीत, अंकुल, विपिन, थरंगा, गोलू, विशाल, मुन्ना, सर्वेश, पंकज और सतीश सहित 37 लोगों पर मारपीट, लूट, धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज किया है।
गांव में जातीय संघर्ष की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सख्त पहरा लगा रखा है। बृहस्पतिवार की रात में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापा मारकर 10 युवकों को हिरासत में लिया। सुबह पुलिस गांव के मंदिर, रामलीला मंचन स्थल, आंबेडकर प्रतिमा चौक और वारदात स्थल पर पहरा लगा दिया।
गांव में आने-जाने वालों पर पुलिस की नजर है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। सीओ हरिराम यादव ने कहा कि गांव में पुलिस कैंप कर रही है। पूरी तरह से गांव में शांति का माहौल है।
विज्ञापन

हंगामा करने वालों की पहचान कर पुलिस गिरफ्तारी में जुटी है। सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर ः गांव में हुई वारदात को लेकर क्षेत्र के कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की। इस गांव के लोगों ने आपत्ति जताई। पुलिस के जांच शुरू करते ही सोशल मीडिया से कमेंट मिटावा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें