रेल लाइन पर मिला युवती का शव
गौरी बाजार। रेलवे स्टेशनों से कुछ दूरी पर स्थित ग्राम नगरौली आउटर केबिन के पास युवती का शव सोमवार की शाम को मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शाम को रेलवे लाइन के बीच में पड़ी युवती के शव को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। अनुमान लगाया गया कि उसकी उम्र करीब 20 साल की थी। उसके शरीर पर काले रंग का लोअर, लाल रंग की टी-शर्ट थी।
पुलिस को आशंका है कि युवती की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि रेलवे ट्रैक पर पड़ा शव दो दिन पुराना है।