फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सराफा मंडल उपाध्यक्ष से जालसाजों ने ठग लिए 49 हजार, दी तहरीर

Wed, 12 Mar 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी व सराफ मंडल उपाध्यक्ष नीरज कुमार वर्मा को सोमवार को एक कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर साइबर ठगों ने ठगी का शिकार बना लिया। कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर उनसे 49 हजार 500 रुपये उनके खाते से भुगतान कर लिया। इसके बाद पांच लाख रुपये खाते में भेजने की मांग करने लगे। पैसे की डिमांड आने पर उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने बैंक एकाउंट की बैंक से जानकारी ली तो वह दूसरे का मिला। उन्होंने खाते को होल्ड कराते हुए साइबर सेल के हेल्प लाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार को साइबर थाने पहुंच थानाध्यक्ष राकेश सिंह मिल अपनी आप बीती सुनाई।
विज्ञापन

शहर के मालवीय रोड निवासी नीरज कुमार वर्मा सर्राफ मंडल के उपाध्यक्ष भी है। उन्होंने साइबर थाने को दिए गए आवेदन में कहा है कि सोमवार को उनके पर्सनल इ-मेल पर जूडियो (टाटा) की फ्रेंचाइजी देने के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए 49 हजार 500 रुपये की मांग की गई। इसके बाद उनके सर्विस एकाउंट से भुगतान कर लिया गया। इस बात की जानकारी उस समय हुई जब साइबर ठगों ने पांच लाख रुपये की डिमांड की। पहले एसके पांडेय नाम के व्यक्ति ने फोन कर पैसे की मांग की। इसके बाद विनोद पटेल के नंबर से उनको फोन आया। फिर संजय पटेल के नंबर से फोन कर पैसे का भुगतान करने की बात कही। भुगतान के लिए मुझे फोन आया तो उन्हें खुद के साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ। मैंने विकास भवन स्थित इंडिया बैंक की शाखा पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि यह बैंक एकाउंट दूसरे व्यक्ति के नाम से है। बैंक एकाउंट होल्डर का नाम लल्लू कुमार है। उसी एकाउंट में 49,500 रुपये ट्रांसर्फर किए गए थे। यह देख उन्होंने तुरंत अपने बैंक एकाउंट को होल्ड करवा दिया। फिर साइबर सेल के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार की सुबह वह एसपी कार्यालय स्थित साइबर थाने पहुंच लिखित आवेदन दिया। इस पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने ऑनलाइन शिकायत व बैंक डिटेल आदि कागजात की मांग की। साथ ही इस मामले की प्रमुखता से जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें