चोरी के पंपिंग सेट सहित चार आरोपित गिरफ्तार
देवरिया। सदर कोतवाली के मिसकारी गांव से दो दिन पहले चोरी गए एक पंपिंग सेट के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी का पंपिंग सेट और घटना में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनुज कुमार सिंह व प्रभारी चौकी जेल रोड अनिल कुमार मंगलवार की शाम को सोनूघाट चौराहे के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। पकड़े गए आरोपितों की पहचान विश्वंभर निषाद निवासी चकसराय बदलदास थाना कोतवाली, सिकंदर प्रसाद निवासी पंसरही थाना-बरियारपुर, विक्रम चौहान व शैलेंद्र निवासी सुविखर थाना खुखुंदू के रूप में हुई है।
पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपितों ने बताया कि उन्होंने 20 दिसंबर को ग्राम परसिया मिसकारी से पंपिंग सेट को चुराए थे। कोतवाल ने बताया कि चोरी की घटना का पर्दाफाश किया गया है। आरोपितों की निशानदेही पर चोरी का पंपिंग सेट बरामद कर लिया गया है।