फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: देवरिया सामूहिक हत्याकांड के पीड़ितों से मिले पूर्व सीएम अखिलेश, बोले- दोनों पक्ष को मिले न्याय

Mon, 16 Oct 2023 05:07 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी थी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
देवरिया में पूर्व सीएम अखिलेश यादव। - फोटो : X- @samajwadiparty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव सोमवार को देवरिया पहुंचे। वह फतेहपुर गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड में पहले सत्यप्रकाश दूबे के घर गए। वहां उन्होंने पहले पहले नरसंहार में मारे गए दूबे परिवार के पांचों मृतकों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह घर के अंदर पहुंचे और वहां बिखरे सामान आदि को देखकर वह हैरान रह गए।

विज्ञापन


इसके बाद अखिलेश यादव अभयपुर टोला स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के घर पहुंचे। वहां मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद प्रेम की पत्नी शीला और दो बेटियों मौजूद रहीं। अखिलेश यादव ने उन्हें ढांढस बंधाया।

अखिलेश यादव ने कहा कि शासन और न्याय के लिहाज से यह बहुत ही महत्वपूर्ण है और जिस तरह की यह घटना हुई है, हम सभी लोग मिलकर इस घटना की निंदा करते हैं। ऐसी दर्दनाक घटना पूरे यूपी में कभी देखने को नहीं मिली। इधर ऐसी घटनाएं नहीं हुई थी। इस तरहका घटना क्रम हो कि एक साथ इतने लोगों की जान चली जाए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बोले सीएम योगी: निर्धारित मानक के अनुरूप बजाएं डीजे, सुरक्षा के हों कड़े इंतजाम

 

देवरिया पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।
पूर्व सीएम ने कहा कि जिस समय घटना हुई, उसके बाद सभी टीवी चैनल जानकारी देना शुरू कर दिया। इसके बाद डिस्ट्रीक मजिस्ट्रेड का बयान सुना, जिसमें उन्होंने कहा कि पहली घटना होने के बाद दूसरी घटना हुई है। इससे यह घटना शासन प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण बन जाता है क्योंकि अभी तक जो सरकार जीरो टोलरेंस की बात करती थी तो इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई? उसकी सच्चाई अभी तक सामने लेकर नहीं आ पाए हैं।

इसे भी पढ़ें: पूर्व सीएम अखिलेश यादव के समर्थकों का काफिला पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे लोग

उन्होंने कहा कि प्रेम यादव का मरना, उन्हें घर बुलाना, उसके बाद किसी धारदार हथियार से जान ले लेना। उसके बाद आसपास के क्षेत्र में यह बात फैल जाना कि उनकी हत्या हो गई और उसके बाद यह घटना हुई। मैं मौके पर घटना स्थल पर गया हूं और देखा हूं। उस परिवार के रहने का मैं घर देखकर आया हूं, वो घर और यह घर जहां प्रेम का घर है। दोनों दूर हैं, आखिर किन परिस्थितियों में उन्हें वहां जाना पड़ा? क्या वजह थी कि वह सुबह-सुबह वहां पहुंच गए?


 

हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जाति के नाम पर राजनीति कर रही है। बुलडोजर को घर से गिराने की बात कहकर डरना चाहते हैं, सवाल आपकी नियत का है, मदद दोनों पक्षों की जाए। बुलडोजर जनता चलाने नहीं देगी। यह घटना बहुत ही दुखद है।

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं मानता हूं डीएम ने जो बात कही कि रिटेलिएशन में घटना हुई। प्रेम यादव की जान नहीं जाती तो किसी की जान नहीं जाती। आखिरकार सरकार क्यों इस बात को छुपाना चाहती है कि प्रेम यादव को बुलाकर के मारा और किसने मारा। आप बताइए क्या सुल्तानपुर में एक ब्राह्मण डॉक्टर को ड्रिल से नहीं मार दिया, क्या उनके परिवार के बच्चों को आपने गले लगाया?"

उन्होंने कहा कि सुरक्षा का मतलब ये थोड़ी है कि घर को परिवार को कैद कर दो, गाड़ी उठा ले जा यहां से। ये परिवार अगर पढ़ेगा, लिखेगा, जो सहायता चाहेगा मैं करूंगा। वो परिवार नहीं मिलना चाहता वो उसकी भावना है, हो सकता है उसके बेटे की भावना ना भी हो, कुछ नेता है जो उसको समझा रहे होंगे। जब बुलडोजर से किसी की मां बेटी को जला दिया गया आप उस परिवार से मिलने नहीं गए, उस बेटे को सरकार ने ठंड में नंगा किया था, मैं तो कहता हूं उस बेटे से क्यों नहीं मिलते हो जाकर। मैं आर्थिक सहायता इस परिवार की और अगर वो परिवार कहेगा तो उस परिवार की भी करूंगा।

इसे भी पढ़ें: माफिया सुधीर सिंह कर रहा था दानपत्र का खेल, 400 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

बता दें कि पूर्व सीएम के आगमन के संबंध में रविवार की शाम से गांव के चप्पे-चप्पे पर सख्त पहरा लगा दिया गया था। देर शाम तक आईजी जे रविंद्र गौड़ ने रुद्रपुर कोतवाली में पुलिस कर्मचारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम का खाका तैयार किया था।
 
विज्ञापन

देवरिया में पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।
ये है पूरा मामला
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी थी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज बीआरडी में चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें