फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने पथरदेवा कस्बे की तीन दुकानों में छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य विभाग ने पथरदेवा कस्बे की तीन दुकानों में छापा मारा
विज्ञापन

बघौचघाट। खाद्य सुरक्षा विभाग ने पथरदेवा कस्बे की तीन दुकानों में छापा मारा। इससे व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा कर्मियों ने अरहर की दाल का नमूना लिया। कस्बे के अधिकांश दुकानों का शटर बंद हो गया और दुकानदार गायब हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर में खाद्य सुरक्षा की टीम पथरदेवा कस्बे में पहुंच गई। दिलीप किराना स्टोर, संजय किराना स्टोर, कमलेश किराना स्टोर से अरहर की दाल का नमूना लिया। इसकी सूचना मिलते ही कस्बे में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा टीम कस्बे में अन्य दुकानों पर भी पहुंची लेकिन सभी दुकानें बंद मिलीं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शासन की मंशा है कि दाल व तेल की गहनता से जांच की जाए। कहीं मिलावट वाला सामान तो ग्राहकों को नहीं मिल रहा है। इसी क्रम में यह छापेमारी की गई। तीन दुकानों से नमूना लिया गया है। लैब टेस्ट के बाद विभागीय कार्यवाही की जाएगी। टीम में मनीष मल्ल, सुधेस कुमार, रंजय श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें