फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्न महोत्सव : 175538 परिवारों के 760579 सदस्यों में राशन वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्न महोत्सव : 175538 परिवारों के 760579 सदस्यों में राशन वितरित
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन वितरण महोत्सव कार्यक्रम में सायं पांच बजे तक 175538 परिवारों के 760579 सदस्यों में राशन वितरित किया गया। अभियान को लेकर उत्सव का माहौल रहा। शासन से नामित नोडल अधिकारी सचिव दुग्ध आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने राशन वितरण कार्य का जायजा लिया।
सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, नपाध्यक्ष अलका सिंह ने राशन वितरण उत्सव का शुभारंभ मुंशी गोरखनाथ टोला दुकान पर किया। इसके अलावा सदर विधायक ने भुजौली कालोनी, ग्राम पंचायत इटवां में राशत वितरित किया। इस दौरान अंबिकेश पांडेय, संजय पांडेय, अमित मोदनवाल, दिनेश गुप्ता, वेद जायसवाल, आशीष गुप्ता, गोविंद चौरसिया ने लाभार्थियों में राशन वितरित किया। प्रतापपुर प्रतिनिधि के अनुसार बनकटा ब्लाक की ग्राम पंचायत नीयरवां में सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा ने राशन वितरित किया। डीएम ने कहा कि जनपद के सभी राशन वितरण की दुकानों पर उत्सव का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ वीके सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे तक कुल 175538 परिवारों के 760579 सदस्यों में कुल 38028.95 क्विंटल खाद्यान्न बैग में नि:शुल्क वितरण किया गया। जनपद में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 567865 परिवारों में शामिल 2402216 सदस्यों को पांच किग्रा खाद्यान्न प्रति यूनिट वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें