फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रुद्रपुर क्षेत्र में पांच लीगल एड क्लीनिक का हुआ उद्घाटन

Tue, 16 Dec 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। न्याय चला निर्धन के द्वार अभियान के तहत रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के पांच ग्राम पंचायतों नकईल, एकौना, पचरूखा, सिलहटा और डाला में विधिक सहायता केंद्र (लीगल एड क्लीनिक) का उद्घाटन किया गया। ग्रामीण इलाकों के इस केंद्र से लोगों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया की तरफ से जनपद न्यायाधीश देवरिया धनेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में इन केंद्रों का उदघाटन किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवरिया मनोज कुमार तिवारी ने इन क्लीनिक उद्घाटन के उपरांत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने जरूरतमंदों को न्याय तक पहुंचने के सरल उपायों पर विस्तार से चर्चा की तथा महिलाओं, विधवाओं, वृद्धजनों और बच्चों से संबंधित कानूनों एवं उनके संरक्षण के प्रावधानों के बारे में बताया।
कार्यक्रम में नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी देते हुए विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा न्यायालय तक पहुंच के तरीकों से भी अवगत कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें