बरहज। भलुअनी कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। सोमवार को कथावाचक स्वामी संतदास ने भक्तों को श्रीराम कथा में चंद्रकुंड युद्ध का रसपान कराते हुए कहा कि त्रेतायुग में इस संग्राम के समय रानी कैकेयी ने राजा दशरथ का अविस्मरणीय सहयोग किया था, जिससे युद्ध में राजा को विजय प्राप्त हुआ था, जिससे खुश होकर राजा ने उनसे वचन दिया था। कथावाचक ने कहा कि राजा दशरथ को चंद्रकुंड के राजा के साथ युद्ध में मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। मौके पर प्रवीण पांडेय, दिनेश गुप्ता, विनोद सिंह गुडूड, शौर्य सिंह, रामप्रवेश, विजय वर्मा, पप्पू वर्मा, मुन्नू वर्मा, मोहन वर्मा, राहुल गुप्ता, दिनेश सिंह, अजय सिंह, प्रमोद सिंह, तारकेश्वर, बलवंत सिंह मौजूद रहे। संवाद