संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नरौली भीखम और बरेजी दो अलग-अलग गांवों में रविवार को हुए विवाद में पांच लोग घायल हो गए। एक जगह रुपये के लेनदेन तो दूसरी जगह मोबाइल फोन छीनने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। तीन घायलों को गंभीर चोट लगने से उनका मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
नरौली भीखम गांव निवासी पवन यादव (25) और मनोज यादव (38) के बीच में रुपये लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। पवन का कहना है कि मनोज के परिवार में छह माह पहले दस हजार रुपये दिया गया है। उसे मांगने रविवार की देर शाम में उसके घर पहुंचा तो परिवार वाले घेरकर मारपीट कर सिर फोड़ दिए। शोर मचाने पर बीच बचाव करने पहुंचे पिता दिनेश यादव (50) को भी हमलावरों ने मारा-पीटा है। वारदात में अधिक चोट लगने से देवरिया इलाज चल रहा था। पवन सोमवार को थाने पहुंच तहरीर दिए है। जबकि दूसरे पक्ष मनोज यादव का कहना है कि रुपये लेन-देन हुआ ही नहीं है। आपसी कहासुनी को लेकर पवन और उसके परिजनों ने मिलकर मारपीट किया है। जिसमें मेरे अलावा मेरा भतीजा हरिकेश यादव (30) भी घायल हुआ है। मनोज पक्ष ने भी तहरीर दी है। बरेजी गांव निवासी कमलेश मिश्रा (19) का आरोप है कि रविवार की दोपहर में मंदिर में सो रहा था। तभी गांव के कुछ युवक आकर मोबाइल छीनने लगे। विरोध किया तो सिर फोड़ डाला। सूचना पर 112 पुलिस पहुंची थी, लेकिन सब भाग निकले थे। पीड़ित ने मंदिर के कमरे में लेजाकर अंदर से फाटक बंद कर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि वारदात होने की जानकारी है।