फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जमीन के विवाद में दो पक्षों में चली गोली, वाहनों में लगाई आग, चार मोटरसाइकिल तोड़ीं, मौके पर पुलिस बल

Sun, 01 Oct 2023 12:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

घटना में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामपुर कारखाना राजा राम चौहान के परिवार के चार लोग घायल हो गए है। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आग को बुझाता दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया शहर के मेहड़ा पुरवा वार्ड में भूमि के विवाद में रविवार की सुबह दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान असलहों से लैश होकर आए लोगों को एक पक्ष ने घेर लिया और कार, बाइक में आग लगा दी। जबकि चार बाइकों को तोड़ा दिया। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने भी मौके का मुआयना किया।

विज्ञापन


घटना में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामपुर कारखाना राजा राम चौहान के परिवार के चार लोग घायल हो गए हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर आनन-फानन दमकल कर्मी पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। एसपी संकल्प शर्मा, एएसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें